अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें सितंबर 2018 में ऋषि कपूर अमेरिका गए थे। इसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर आई थी, जिसे मीडिया से बात करते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने पुष्टि की थी। इसके बाद से लगातार उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। हालांकि इससे चार दिन पहले ही ऋषि कपूर बिना अपनी बीमारी का खुलासा किए इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। एक अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर की मां कृष्णा कपूर का निधन हो गया था, लेकिन कैंसर के इलाज के कारण वो अपनी मां के अंतिम दर्शन और क्रिया क्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे। इस दौरान ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर उनके साथ अमेरिका में ही थे।
एक के बाद एक पहले इरफान अब अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहें

0
SHARES
GIPHY App Key not set. Please check settings